फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास कार्य राजनीति की भेंट चढ़ रहे : मान

Sun, 21 Feb 2016 03:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, संगरूर
विज्ञापन
विज्ञापन
सांसद भगवंत मान ने जिला स्तरीय विजिलेंस तथा मॉनिटरिंग कमेटी की बैठक दौरान अधिकारियों से विकास कार्यों बारे जानकारी ली। बैठक में पंद्रह विकास एजेंडों पर चर्चा हुई, जिसमें ज्यादातर एजेंडों में प्रशासनिक अधिकारी सांसद मान को संतुष्ट नहीं कर पाए।
विज्ञापन


बैठक दौरान विकास कार्यों के बारे में मिले जवाबों पर असंतुष्टि जाहिर करते मान ने कहा कि हलके में हो रहे सभी विकास कार्य राजनीति की भेंट चढ़ रहे हैं। सभी विकास कार्य कागजों में कुछ और हैं और इनकी जमीनी हकीकत कुछ और नजर आती है।

बैठक के शुरुआती दौर में ही मान ने गांव कौहरियां से उभिया तक बनी महज चार किलोमीटर लंबी सड़क बनाने पर प्रशासन की तरफ से 6 करोड़ 55 लाख रुपये खर्च करने के बारे में पूछा तो संबंधित अधिकारियों ने इसे सिर्फ क्लेरीकल गलती बताते हुए पल्ला झाड़ लिया जबकि सड़क बनाने पर डेढ़ करोड़ रुपये की राशि खर्च हुई थी।
विज्ञापन


मान ने अधिकारियों से कहा कि विकास कार्यों के बारे में अधिकारी पूरी जानकारी जुटाकर ही बैठक में आया करें क्योंकि वे ( मान) पूर्ण जानकारी लेकर ही चलते हैं।

आदर्श ग्राम योजना तहत गोद लिए गांव बेनड़ा के विकास कार्यों के लिए आए 11 लाख रुपये की राशि बारे उन्होंने जब नोडल अधिकारी से पूछा तो अधिकारी ने इससे अज्ञानता जाहिर की जिसपर मान ने कहा कि रिकार्ड में तो 11 लाख रुपये दर्ज हो गए किंतु वहां पर काम नहीं हुआ जो बड़ी शर्म की बात है।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें