फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Patiala News: पावरकॉम मुख्यालय की छत पर चढ़े मृतक कर्मचारियों के आश्रित

विज्ञापन
विज्ञापन
तरस के आधार पर नौकरी देने की मांग की
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पटियाला। पंजाब स्टेट पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (पावरकॉम) के मुख्यालय में सोमवार को अफरा-तफरी मच गई। मृतक कर्मचारियों के दस आश्रित अपनी मांगों को लेकर मुख्यालय की बहुमंजिला इमारत की छत पर चढ़ गए। इनमें सात पुरुष, दो महिलाएं और एक 12 साल की बच्ची शामिल रही।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों ने पंजाब सरकार और पावरकॉम प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने आरोप लगाया कि लंबे समय से उनकी मांगों की अनदेखी की जा रही है। मृतक आश्रित संघर्ष कमेटी के बैनर तले प्रदर्शन हो रहा है। ये लोग ड्यूटी के दौरान जान गंवाने वाले कर्मचारियों के परिजनों को तरस के आधार पर स्थायी नौकरी देने की मांग कर रहे हैं। प्रधान चरनजीत सिंह ने बताया कि कई बार ज्ञापन सौंपे गए लेकिन केवल आश्वासन ही मिला। उन्होंने कहा कि जिन कर्मचारियों की सेवा के दौरान मौत हुई, उनके परिवारों को नौकरी या आर्थिक सहायता मिलनी चाहिए। एक नीति भी बनी थी, पर कई परिवारों को लाभ नहीं मिला। सरकार की अनदेखी के कारण आर्थिक तंगी से जूझ रहे परिवारों को यह कदम उठाना पड़ा है। घटना की सूचना पर पुलिस और पावरकॉम के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने प्रदर्शनकारियों से बातचीत कर उन्हें नीचे उतारने का प्रयास किया। संघर्ष कमेटी के नेताओं ने लिखित आदेश मिलने तक नीचे न उतरने की बात कही। उन्होंने चेतावनी दी कि किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी पावरकॉम और पंजाब सरकार की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें