फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Patiala News: मोहनजीत सिंह के समर्थन में प्रदर्शन, सेहत बिगड़ने पर पटियाला रेफर

Sun, 06 Sep 2026 06:53 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पटियाला
विज्ञापन
विज्ञापन
विभिन्न दलों-संगठनों ने एसएसपी दफ्तर के सामने लगाया धरना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संगरूर। मुख्यमंत्री को काला झंडा दिखाने वाले मोहनजीत सिंह के समर्थन में विभिन्न दलों और संगठनों ने एसएसपी कार्यालय के सामने धरना दिया। प्रदर्शनकारियों ने मामले में शामिल पुलिस अधिकारियों पर कार्रवाई और बर्खास्तगी की मांग की। इस बीच, मोहनजीत सिंह की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें पटियाला के रजिंदरा अस्पताल में रेफर किया गया है।
विज्ञापन

मोहनजीत इंसाफ संघर्ष कमेटी के नेतृत्व में यह रोष प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारी एक डीएसपी, दो एसएचओ और एक एएसआई पर बेअदबी कानून सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज करने की मांग कर रहे थे। उन्होंने इन अधिकारियों को नौकरी से बर्खास्त करने की भी मांग की। मांगें पूरी न होने पर 13 सितंबर को मुख्यमंत्री निवास के सामने धरना देने का एलान किया गया है। विधानसभा में विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा ने धरने को संबोधित किया। उन्होंने पंजाब पुलिस द्वारा मोहनजीत सिंह के साथ कथित यातना की आलोचना की। बाजवा ने इसे असहमति की आवाज दबाने का उदाहरण बताया। उन्होंने अधिकारियों के तबादले को आंखों में धूल झोंकने वाली कार्रवाई कहा। बाजवा ने मामले की उच्च न्यायालय के मौजूदा न्यायाधीश से न्यायिक जांच की मांग की। धरने में कई राजनीतिक दलों और किसान संगठनों के नेता उपस्थित थे। इनमें शिअद के हलका इंचार्ज संगरूर अरविंद खन्ना और विनरजीत सिंह गोल्डी शामिल थे। शिअद (पुनर्सुरजीत) के वरिष्ठ नेता पूर्व वित्तमंत्री परमिंदर सिंह ढींडसा, शिअद (अ) के वरिष्ठ युवा नेता गोविंद संधू, ईमान सिंह मान, भाजपा नेता ज्ञान सिंह मान, राजिंदर दीपा, किसान नेता काका सिंह कोटड़ा, जसविंदर सिंह, अमीतोज मान भी धरने में शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें