फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली और पुणे यूनिवर्सिटियों ने जीते मैच

Mon, 25 Nov 2013 10:54 PM IST
अमर उजाला पटियाला
विज्ञापन
विज्ञापन
पटियाला। पंजाबी यूनिवर्सिटी के खेल विभाग की ओर से आयोजित यूनिवर्सिटी कर्मचारियों का 11वां आल इंडिया वाइस चांसलर्र्स क्रिकेट कप टूर्नामेंट 2013-14 सोमवार से यूनिवर्सिटी के माडल स्कूल कैंपस में शुरू हो गया। अाज ख्ाेला गया पहला मैच दिल्ली अाैैर दूसरा मैच पुण्ाे यूनिवर्सिटी की टीम ने जीता
विज्ञापन


इस मौके पर यूनिवर्सिटी के डीन अकादमिक मामले के डॉ. परमजीत सिंह ने मुख्य मेहमान के तौर पर शिरकत की। उन्होंने कहा कि पंजाबी यूनिवर्सिटी खेलों के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धियां हासिल कर रही है। वैसे भी खेल शारीरिक व मानसिक विकास के लिए बहुत जरूरी हैं।

आज हुए दो मैच में पहला मैच मुंबई व दिल्ली यूनिवर्सिटियों के कर्मचारियों के बीच हुआ। इस मैच में दिल्ली यूनिवर्सिटी की टीम ने जीत हासिल की। मुंबई यूनिवर्सिटी ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी की और 20 ओवरों में 9 विकेट खोकर 119 रन बनाए। जवाब में दिल्ली यूनिवर्सिटी की टीम ने यह लक्ष्य 19 ओवरों में पांच विकेट खोकर हासिल कर लिया। दिल्ली यूनिवर्सिटी के खिलाड़ी दिनेश को मैन आफ द मैच चुना गया। दूसरा मैच पुणे यूनिवर्सिटी व हैदराबाद यूनिवर्सिटी के बीच हुआ, इस मैच को पुणे यूनिवर्सिटी ने जीत लिया।
विज्ञापन

 
इस अवसर पर डॉ. राजकुमार शर्मा डायरेक्टर स्पोर्ट्स ने कहा कि अगले साल से क्रिकेट कप टूर्नामेंट की तर्ज पर एथलेटिक मीट भी आयोजित की जाया करेगी। इस मौके पर गतका व भांगड़ा कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन किया। इस मौके पर यूनिवर्सिटी स्कूल की प्रिंसीपल एसके निर्मल गोयल, गुरलाल सिंह, जसबीर सिंह व अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें