फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटियाला: दिल्ली की सीएम का राजपुरा में हुआ जोरदार स्वागत, नशा मुक्त पंजाब को लेकर कही ये बात

Sat, 19 Sep 2026 06:06 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, राजपुरा (पंजाब)

सार

शनिवार को बसंतपुरा क्षेत्र में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता का जोरदार स्वागत किया। 
विज्ञापन
दिल्ली की सीएम का राजपुरा में स्वागत - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का शनिवार को बसंतपुरा क्षेत्र में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने नशा मुक्त पंजाब के अपने संकल्प को दोहराया। कार्यक्रम का आयोजन अभिषेक धवन, आशीष सिंधी और आरपी अरोड़ा ने किया। मुख्यमंत्री ने आशीष सिंधी और आरपी अरोड़ा के स्वागत प्रबंधों की सराहना की। उन्होंने कहा कि नशा समाज और युवा पीढ़ी के लिए एक गंभीर चुनौती है। 
विज्ञापन


रेखा गुप्ता ने नशे के विरुद्ध इस जनसंकल्प को पंजाब के घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने युवाओं के सुरक्षित भविष्य के लिए समाज के हर वर्ग से एकजुट होने को कहा। कार्यक्रम में राजेश कुमार, अमित कुमार मितु और रिबु सहित कई गण्यमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें