फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएवी स्कूल के 94 स्टूडेंट्स सम्मानित

Tue, 14 Feb 2017 03:04 PM IST
पटियाला
विज्ञापन
पटियाला के डीएवी पब्लिक स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में सम्मानित स्टूडेंट्स के साथ प्रिंसिपल एसआर प्रभाकर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आठवीं और ग्यारहवीं क्लास के स्टूडेंट्स बोर्ड की परीक्षाओं में सफल रहे, इसके लिए उन्हें शुभकामनाएं देने और भगवान का आशीर्वाद दिलाने के लिए डीएवी पब्लिक स्कूल में वैदिक हवन रखा गया।
विज्ञापन


इसमें आठवीं और दस जमा एक क्लासों के 500 बच्चों ने आहुतियां डाली। कार्यक्रम में स्कूल के 94 होनहार स्टूडेंट्स को सम्मानित किया गया, जिन्होंने प्रतिभा की खोज परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन किया है। 

प्रिंसिपल एसआर प्रभाकर ने कहा कि बच्चों को शिक्षा देने के साथ-साथ उनमें संस्कार डालना भी शिक्षण संस्था का कर्तव्य बनता है। प्रिंसिपल ने इस बात पर भी खुशी जताई कि डीएवी संस्था के प्रेसिडेंट पूनम सूरी को भारत सरकार की ओर से पद्मश्री देकर नवाजा गया है।
विज्ञापन


प्रतिभा की खोज परीक्षा में दसवीं के स्टूडेंट आयुष को शानदार प्रदर्शन करने पर मोबाइल मिला है। इसके साथ ही स्कूल के अन्य होनहार स्टूडेंट्स को भी सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें