फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साहिल मिस्टर और एंजलिका मिस डीएवी चुने गए

Wed, 01 Feb 2017 03:07 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला
विज्ञापन
पटियाला के विदाई पार्टी के दौरान विजेता चुने गए विद्यार्थी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
डीएवी पब्लिक स्कूल में ग्यारहवीं क्लास के बच्चों ने बारहवीं क्लास को विदाई पार्टी दी। इस मौके पर साहिल मिस्टर और एंजलिका मिस डीएवी चुने गए। बच्चों ने शानदार रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया, जिसने सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम में मुख्य मेहमान डीएवी स्कूल के प्रिंसिपल एसआर प्रभाकर और उनकी पत्नी सरोज प्रभाकर रहीं।
विज्ञापन


ग्यारहवीं के बच्चों ने स्वागत गान गाकर अपने सीनियर का स्वागत किया। इसके बाद रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया, जिसने महफिल में जान डाल दी। इस मौके पर सालसा डांस, कामेडी शो, भंगड़ा आदि पेश किया गया, जो खास तौर से आकर्षण का केंद्र रहे।

इस मौके पर मिस्टर कूल डू़ड लवीश बातिश, मिस्टर पंच्यूअल योगेश, मिस्टर साइलेंट ओम प्रताप को चुना गया। इनके अलावा जौली गुड फेलो खुशलीन, मिस्टर प्रिंस चार्मिंग आकाश दीप, मिस्टर राकस्टार स्पर्श, मिस्टर रेगुलर अंश, मिस्टर सोबर नितिन व शिवम कांसल को चुना गया। सभी विजेताओं को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


प्रिंसिपल प्रभाकर ने  कहा कि आज के इस बदलते दौर में हम आधुनिकता के साथ-साथ अपने संस्कारों को न भूलें, तभी हम एक अच्छे नागरिक बन सकते हैं। उन्होंने सभी बच्चों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन

 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें