फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटियाला में आंधी-तूफान से छाया अंधेरा, लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
पटियाला। पंजाब में सोमवार रात चले तेज आंधी तूफान के कारण बिजली गुल होने से कई जिले अंधेरे में डूब गए। काफी जगह तो सुबह ही बिजली सप्लाई बहाल कर दी गई, लेकिन कुछ गांवों और शहरी इलाकों में अब तक बिजली बहाल नहीं हो सकी है। हालांकि बारिश के कारण हुई ठंडक से लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली है।
विज्ञापन

आंकड़ों के मुताबिक सोमवार मध्यरात्रि से लेकर अब तक पावरकॉम को पंजाब भर से बिजली सप्लाई संबंधी 44536 शिकायतें प्राप्त हुईं। है। इनमें से छह हजार के करीब शिकायतें पेंडिंग है। सबसे ज्यादा शिकायतें पावरकॉम को साउथ व वेस्ट जोन से मिलीं। साउथ जोन से पावरकॉम को 16496 शिकायतें मिलीं, जिनमें से 15 हजार के करीब का निपटारा कर दिया गया था। वहीं, वेस्ट जोन से 11046 शिकायतें मिलीं है। इनमें से सात हजार का ही निपटारा हो पाया था। गौरतलब है कि साउथ जोन में जहां रोपड़, संगरूर, बरनाला, मोहाली व पटियाला आदि जिले पड़ते हैं, वहीं वेस्ट जोन में बठिंडा, मानसा, बुढलाडा, फरीदकोट, फिरोजपुर और मोगा आदि आते हैं। जानकारी के मुताबिक सोमवार रात चले तेज आंधी तूफान के कारण अकेले साउथ जोन में खंभों, ट्रांसफार्मर व केबल बगैरा क्षतिग्रस्त होने से पावरकॉम को चार करोड़ से ज्यादा का नुकसान हुआ है। जोन के जिलों में करीब 616 ट्रांसफार्मर और 2810 खंबे क्षतिग्रस्त हो गए।
पीएसईबी इंजीनियर्स एसोसिएशन के महासचिव अजयपाल सिंह ने कहा कि बिजली संबंधी शिकायतों का निपटारा करने में देरी का कारण पावरकॉम के स्टोरों में जरूरी सामान जैसे खंभों, ट्रांसफार्मर और केबलों की भारी किल्लत है। तेज आंधी तूफान के कारण जो खंबे, ट्रांसफार्मर या केबल क्षतिग्रस्त हो रही हैं, उन्हें बदलने में जहां पहले 4 या 5 घंटे लगते थे, वहीं अब ज्यादा समय लग रहा है। जिस स्टोर में सामान होता है, वहां जाकर पहले लाते हैं। फिर उसे बदला जा रहा है। उन्होंने कहा कि मैनेजमेंट को इस तरफ ध्यान देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें