फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Patiala News: डल्लेवाल ने श्री हरिमंदिर साहिब, मक्का-मदीना, हरिद्वार व हरियाणा के 150 गांवों से आया जल किया ग्रहण

विज्ञापन
विज्ञापन
बाॅर्डरों पर शहीदों की याद में आज श्रद्धांजलि समागम, बड़ी संख्या में जुटेंगे किसान
विज्ञापन

डल्लेवाल ने कहा-शुभकरण की शहादत को एक साल पूरा हुआ, लेकिन अभी तक आरोपियों पर नहीं हुई कार्रवाई
पीएम मोदी से किसानों की मांगें पूरी करने की अपील की, कहा - बैठक में मजबूती से रखेंगे सभी मांगें
अमर उजाला ब्यूरो
पटियाला। किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल का आमरण अनशन वीरवार को 87वें दिन दातासिंहवाला-खनौरी मोर्चे पर जारी रहा। इस मौके पर डल्लेवाल ने स्वयं मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि उन्होंने श्री हरिमंदिर साहिब से आया पवित्र जल, मक्का-मदीना से आया आबे-जमजम, हरिद्वार से आया गंगाजल एवं हरियाणा के 150 से अधिक गांवों के खेतों के ट्यूबवेलों से आया हुआ जल ग्रहण किया है।
डल्लेवाल ने उन सभी किसानों का धन्यवाद किया, जो दूर-दूर से उनके लिए जल लेकर आए। डल्लेवाल ने कहा कि शुभकरण सिंह की शहादत को शुक्रवार को एक साल हो जाएगा, लेकिन अब तक उन अधिकारियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई, जिन्होंने एक 23 वर्षीय नौजवान के सिर में गोली मारी। डल्लेवाल ने बताया कि शुक्रवार को बठिंडा के बल्लो गांव में और साथ ही शंभू, खनौरी और रतनपुरा मोर्चों पर शुभकरण सिंह समेत इस किसानी आंदोलन 2.0 में अब तक शहीद हुए सभी किसानों को श्रद्धांजलि देने के लिए सभाएं आयोजित की जाएंगी। डल्लेवाल ने कहा कि वे हमेशा किसान संगठनों की एकता के पक्ष में रहे हैं। पहले भी संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) एवं किसान मजदूर मोर्चा ने एसकेएम (भारत) के साथ एकता करने के लिए मजबूत प्रयास किए थे और आगे भी ये प्रयास जारी रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दिशा में 27 फरवरी को संयुक्त किसान मोर्चा के साथ चंडीगढ़ में बैठक रखी गई है। किसान नेताओं ने कहा कि देश के किसानों की सभी 23 फसलों की एमएसपी पर खरीद कराने के लिए गारंटी कानून की लड़ाई पिछले 1 वर्ष से पूर्ण मजबूती से लड़ी जा रही है और 22 फरवरी को केंद्र सरकार के साथ प्रस्तावित मीटिंग में किसानों का पक्ष पूर्ण मजबूती से रखा जाएगा। डल्लेवाल ने इस मौके पर पीएम मोदी से अपील की कि किसानों की मांगों को केंद्र के साथ होने वाली बैठक में पूरा किया जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें