फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में दो की मौत

Mon, 06 Jul 2015 10:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
उपमंडल में दो स्थानों पर हुए सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई और एक महिला घायल हो गई। उसे सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


रविवार की शाम हनुमानगढ़ निवासी रामप्रताप अबोहर के गांव धरांगवाला में किसी शोक सभा में भाग लेकर बाइक से वापस हनुमानगढ़ जा रहा था। मलोट रोड पर ट्रक यूनियन के पास अज्ञात ट्राला चालक ने उसे टक्कर मार दी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेजा। पुलिल ने मृतक के भाई गांव भंगरखड़ा निवासी कैलाश के बयानों पर अज्ञात ट्राला चालक के खिलाफ  मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी।
विज्ञापन


इसी प्रकार से रविवार देर रात गांव घल्लू निवासी व शुगर मिल में कार्यरत कालू राम अपनी पत्नी रुकमनी के साथ बाइक पर सवार होकर गांव निहालखेड़ा से दवा लेकर वापस गांव जा रहे थे। गांव के निकट ही एक अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी।

इससे कालूराम की मौत हो गई और पत्नी घायल हो गई। परिजनों ने घायल रुकमनी को फाजिल्का के अस्पताल में भर्ती करवाया। वहां उसकी हालत को गंभीर देखते श्रीगंगानगर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें