थाना सदर पुलिस ने लोगों से ठगी मारने वाले गिरोह के सात सदस्यों को काबू किया है जबकि तीन सदस्य भागने में सफल हो गए। सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
एसपी अबोहर हरजीत सिंह ने बताया कि क्षेत्र में काफी दिनों से असली नोटों के बदले कागजों की गड्डियां बना कर लोगों को ठगने के मामले सामने आ रहे थे। गुप्त सूचना मिलने पर सीआईए स्टाफ के इंचार्ज रजिंदर सिंह व परमजीत सिंह ने फाजिल्का-अबोहर रोड पर शहतीरवाला टी प्वाइंट पर नाकाबंदी की।
इस दौरान एक सैंटरो कार को रोक कर जब तलाशी ली गई। कुछ पैकेट मिले, जिन पर दोनों तरफ पांच-पांच सौ नोट लगे हुए थे। अंदर नोट नहीं बल्कि पांच सौ रुपये वाले नोट के साइज कागज लगाए हुए थे।
पुलिस ने कार में सवार सुभाषचंद्र, राज सिंह, गुरप्रीत सिंह, गुरजंट सिंह उर्फ बिट्टू, नरिंदर सिंह, सतनाम सिंह निवासी गांव फतेहपुर ढालियां थाना संगरियां जिला हनुमानगढ़, मक्खन सिंह वासी पन्नीवाला थाना टिब्बी जिला हनुमानगढ़ को काबू कर लिया।
टाटा बोल्ट और बाइक पर सवार इनके साथी नरिंदर सिंह, सतनाम सिंह और नानक सिंह भागने में सफल हो गये। पुलिस ने उन पर आरोपियों पर थाना सदर फाजिल्का में मामला दर्ज किया है।
पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि करीब दो वर्ष पहले अमृतसर के दो लोगों को लालच देकर करीब 2.5 लाख की और बीती 18 मई को दविंदर सिंह निवासी बुढलाढा और महल सिंह वासी ढंडरियां जिला संगरूर से करीब 4.5 लाख रुपये की ठगी कर चुके हैं।