फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी जोड़े ने भाखड़ा नहर में लगाई छलांग, प्रेमी बहा

Sat, 27 Jun 2015 10:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला
विज्ञापन
विज्ञापन
पसियाना थाने के अधीन भाखड़ा नहर में शनिवार को सुबह एक युवक व युवती ने छलांग लगा दी। युवक तो पानी के तेज बहाव में बह गया, लेकिन युवती को गोताखोरों ने बचा लिया। युवती को राजिंदरा अस्पताल दाखिल कराया गया है। पुलिस के मुताबिक दोनों के संबंध थे और कुछ दिन पहले हुए झगड़े को निपटाने आज नहर के किनारे पहुंचे थे।
विज्ञापन


जांच अधिकारी पसियाना थाने के एएसआई दलजीत सिंह ने बताया कि पटियाला के बिशन नगर की रहने वाली युवती (20) और गांव मीरांपुर के रहने वाले संदीप सिंह (22) के आपस में प्रेम संबंध थे। युवती चंडीगढ़ में एक शोरूम में काम करती है, जबकि संदीप देवीगढ़ में एक दुकान पर काम करता है।

लड़की की ओर से दिए बयानों के मुताबिक पिछले दो हफ्ते से दोनों की किसी बात को लेकर लड़ाई चल रही थी। झगड़े को निपटाने के लिए दोनों शनिवार नहर के किनारे पर बैठ कर बात कर रहे थे। इसी दौरान दोनों में बहस व झगड़ा हो गया।
विज्ञापन


गुस्से में आकर पहले संदीप ने नहर में छलांग लगा दी। उसके पीछे लड़की ने भी छलांग लगा दी। पसियाना पुल पर खड़े गोताखोरों को इसका पता लगा, तो उन्होंने बचाने के लिए नहर में छलांग लगा दी।

गोताखोरों ने लड़की को नहर से निकाल लिया, लेकिन युवक पकड़ में नहीं आ सका और पानी में आगे बह गया। पुलिस को प्रेमी जोड़े के मोबाइल फोन नहर के किनारे पड़े मिले हैं, जिसके जरिये दोनों के परिवारों से संपर्क किया गया। युवती को पटियाला के राजिंदरा अस्पताल में दाखिल कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें