सीआईए स्टाफ सरहिंद ने एक व्यक्ति को छह किलो अफीम के साथ काबू किया है। पकड़ी गई अफीम की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब छह लाख रुपये बताई जा रही है।
एसपी (डी) राजविंदर सिंह सोहल ने बताया कि गश्त के दौरान सीआईए सरहिंद ने टी-प्वाइंट बाबा बंदा सिंह बहादुर तकनीकी कॉलेज के पास पैदल आ रहे निर्मल सिंह निवासी लुधियाना को रोका तो उसके पास से छह किलो अफीम बरामद हुई। उसके खिलाफ पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।
पूछताछ के दौरान निर्मल सिंह ने बताया कि वह पिछले काफी समय से इंदौर में रह रहा है और वहां से अफीम लाकर पंजाब में सप्लाई करता है। 2007 में भी थाना पट्टी तरनतारन में आरोपी से पांच किलो अफीम पकड़ी जा चुकी है।
2010 में उसे 10 साल की सजा और एक लाख रुपये का जुर्माना किया गया था। वह पांच साल अमृतसर जेल में बंद रहा। 2012 में जमानत पर बाहर आने पर उसने फिर से तस्करी शुरू कर दी।