शहर के महलां रोड पर स्थित स्टेट बैंक आफ इंडिया की ब्रांच से अज्ञात व्यक्ति सेंध लगाकर एक राइफल चोरी करके ले गए। चोरों ने बैंक की सेफ तोड़ने की कोशिश की जिसमें वह नाकाम रहे। बैंक मैनेजर दीपक ग्रोवर द्वारा पुलिस के पास लिखवाई रिपोर्ट में कहा कि शनिवार रात अज्ञात व्यक्तियों द्वारा बैंक की पिछली दीवार में सेंध लगाकर अंदर घुस गए और बैंक में पड़ी 12 बोर की राइफल चोरी करके ले गए। उन्होंने बताया कि चोरों ने बैंक की सेफ तोड़ने की कोशिश की जिसमें वह कामयाब नहीं हो पाए। इस बाबत पुलिस को सूचित कर दिया गया। पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और कार्रवाई शुरू कर दी।