फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक में कुछ हाथ न लगा तो रायफल ले गए चोर

Mon, 13 Jun 2016 09:44 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, संगरूर
विज्ञापन
चोर - फोटो : डेमो फोटो
विज्ञापन
शहर के महलां रोड पर स्थित स्टेट बैंक आफ इंडिया की ब्रांच से अज्ञात व्यक्ति सेंध लगाकर एक राइफल चोरी करके ले गए। चोरों ने बैंक की सेफ तोड़ने की कोशिश की जिसमें वह नाकाम रहे। बैंक मैनेजर दीपक ग्रोवर द्वारा पुलिस के पास लिखवाई रिपोर्ट में कहा कि शनिवार रात अज्ञात व्यक्तियों द्वारा बैंक की पिछली दीवार में सेंध लगाकर अंदर घुस गए और बैंक में पड़ी 12 बोर की राइफल चोरी करके ले गए। उन्होंने बताया कि चोरों ने बैंक की सेफ तोड़ने की कोशिश की जिसमें वह कामयाब नहीं हो पाए। इस बाबत पुलिस को सूचित कर दिया गया। पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें