नसराली अंडर ब्रिज के पास बाइक सवार को चेकिंग के लिए रोका गया तो उसने पुलिसकर्मी पर ही बाइक चढ़ा दी। इससे पीएचजी बलदेव कुमार घायल हो गया।
मौके पर तैनात अन्य पुलिस कर्मियों ने आरोपी बाइक सवार युवक को काबू कर लिया। उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की पहचान लवप्रीत सिंह निवासी गांव भादला ऊंचा थाना सदर खन्ना के तौर पर हुई है।
एएसआई बलविंदर सिंह ने बताया कि आरोपी को अमलोह अदालत में पेश किया गया जहां से अदालत ने उसे 14 दिन के लिए नाभा जेल भेज दिया।