फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्याजों में छुपाकर जेल में पहुंचा रहा था सुल्फा, गिरफ्तार

Sat, 26 Nov 2016 03:19 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला
विज्ञापन
arrest - फोटो : demo pic
विज्ञापन
नाभा की नई जेल में बंद अपने रिश्तेदार से मिलना आया एक व्यक्ति प्याजों में चालाकी के साथ छिपाकर नशीला पदार्थ लाया था, लेकिन जेल कर्मचारियों ने चेकिंग के दौरान उसे पकड़ लिया। आरोपी के खिलाफ सदर नाभा थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक नाभा की नई जेल में बंद कैदी बलविंदर सिंह से जेल में मुलाकात करने के लिए उसका रिश्तेदार हुसनप्रीत सिंह आया था। हुसनप्रीत अपने रिश्तेदार कैदी को देने के लिए कुछ सामान लाया था। जिसमें काफी सारे प्याज भी थे।

जब जेल कर्मचारियों ने इस सारे सामान की चेकिंग की, तो प्याजों में चालाकी के साथ छिपाकर लाए गए सुल्फे जैसे नशीले पदार्थ को बरामद कर लिया गया। इस पर जेल कर्मचारियों ने हुसनप्रीत सिंह को पकड़ लिया।
विज्ञापन


जेल सुपरिंटेंडेंट की शिकायत पर सदर नाभा पुलिस ने हुसनप्रीत सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक नशीले पदार्थ का लैब टेस्ट कराया जाएगा, ताकि पता लग सके कि यह कौन सा नशा था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें