घलौड़ी गेट स्थित श्मशानघाट के चौकीदार के मर्डर का मामला पुलिस ने सुलझाते हुए श्मशानघाट के माली को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक माली ने ही रंजिश के कारण चौकीदार की कुल्हाड़ी मार कर हत्या की थी।
संबंधित थाना कोतवाली के इंचार्ज जीएस सिकंद ने बताया कि कुछ दिन पहले घलौड़ी गेट स्थित श्मशानघाट में चौकीदार की ड्यूटी करने वाले 60 साल के महिंदर सिंह निवासी मारकल कालोनी को अनजान व्यक्ति ने तेजधार हथियार के साथ हमला करके बुरी तरह से घायल कर दिया था। पीजीआई में इलाज दौरान महिंदर सिंह की मौत हो गई थी।
इस मर्डर केस को पुलिस ने सुलझाने का दावा करते हुए श्मशानघाट के माली को गिरफ्तार किया है। इंचार्ज जीएस सिकंद के मुताबिक माली संत राम जो मूल रूप से यूपी का रहने वाला था। उसने ही रंजिश के कारण महिंदर सिंह की हत्या की है।