फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतर्राज्यीय लुटेरा गिरोह के सरगना सहित सात काबू

Tue, 14 Jul 2015 10:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब के अलावा राजस्थान व हरियाणा में लूटपाट करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह के मुख्य सरगना व मशहूर गैंगस्टर लारेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई सहित सात लोगों को फाजिल्का पुलिस ने काबू कर एक बड़ी सफलता हासिल है।
विज्ञापन


एसपी आफिस में पत्रकारों से बातचीत करते हुए एसएसपी स्वपन शर्मा व अन्य पुलिस अधिकारियाें ने बताया कि अबोहर में हुई तीन बड़ी डकैतियों, कमीशन एजेंटों व हाईवे पर लूटपाट की वारदातों को अंजाम देने वाले गिरोह के मुख्य सरगना अनमोल बिश्नोई तथा उसके साथियाें गांव दुतांरावाली निवासी सचिन थापन, शेरेवाला निवासी अंकित भादू, भागू निवासी अंकित जाखड़, राजांवाली निवासी आरजू थालर, राजांवाली निवासी प्रवीण उर्फ गोपी व विक्रम को काबू कर उनके पास से पौने दो लाख रुपये की नगदी, 12 बोर के छह पिस्टल, 315 बोर के दो पिस्टल, 32 बोर के दो पिस्टल, 1 रिवाल्वर, 12 बोर की एक बंदूक व दो मोटरसाइकिल बरामद किए हैं।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह लुटेरा गिरोह पिछले 10 माह से विभिन्न राज्यों में लूट खसूट की वारदातों को अंजाम दे रहा था और तीनाें राज्याें की पुलिस से बचने के लिए विभिन्न राज्याें में अपनी रिहायश बदलकर रह रहा था।
विज्ञापन


एसएसपी ने बताया कि अबोहर में एक कमीशन एजेंट की दुकान पर हुई लूट में इनमें से पांच लुटेरे शामिल थे। गांव रायपुरा में पेट्राल पंप पर हुई लूट में इनमें से 6 युवकों ने अंजाम दिया।

एसएसपी ने बताया कि गत दिनाें काबू किए गए लारेंस बिश्नोई का भाई अनमोल उसकी फेसबुक आईडी को यूज कर पूरे गिरोह को सक्रिय कर रहा था। इस लुटेरा गिरोह में सभी आरोपियाें की आयु 18 से 21 वर्ष के बीच है।
विज्ञापन


उन्हाेंने बताया कि उक्त आरोपियों के खिलाफ राजस्थान के शहर गंगानगर व हनुमानगढ़ में भी आपराधिक मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें