धूरी के पास गुजरती बबनपुर नहर में पति-पत्नी कूद गए और पानी के तेज बहाव में बह गए। परिवार और प्रशासन की तरफ से उनकी तलाश की जा रही है। थाना सदर धूरी पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
थाना सदर में दर्ज करवाई शिकायत में चमनदीप सिंह लाडेवाल ने बताया कि कुछ महीने पहले उसकी बहन रमनदीप कौर की शादी गांव बनभौरा के निवासी सुखविंदर सिंह से हुई थी। सुखविंदर सिंह का एक रिश्तेदार जगपाल सिंह निवासी लोंगोवाल का उसके घर आना-जाना था।
वह रमनदीप कौर को बहलाकर कर अपने साथ लौंगोवाल ले गया था। सुखविंदर सिंह अपनी पत्नी रमनदीप कौर को जब लौंगोवाल से वापस अपनी गाड़ी में लेकर आ रहा था तो गांव बबनपुर की नहर में आकर रमनदीप ने छलांग लगा दी।
उसे देख सुखविंदर भी उसके पीछे नहर में कूद गया। दोनों की तलाश की जा रही है। धूरी सदर पुलिस ने लौंगोवाल निवासी जगपाल सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।