फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फाइनेंसर सुसाइड मामले में चार खिलाफ केस दर्ज

Sat, 28 May 2016 03:10 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला
विज्ञापन
अपराध - फोटो : डेमो फोटो
विज्ञापन
फाइनेंसर सुसाइड केस में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में केस दर्ज कर लिया। आरोप है कि इन चारों ने फाइनेंसर से तीन करोड़ ले रखे थे, जो वह बार-बार मांगने पर भी वापस नहीं कर रहे थे। फिलहाल आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन


फाइनेंसर कुलविंदर सिंह (36) निवासी न्यू आफिसर कालोनी ने वीरवार शाम 22 नंबर फाटक स्थित अपने दफ्तर में ही खुद को सिर में गोली मार कर आत्महत्या कर ली थी। फाइनेंसर के पिता सुखदेव सिंह ने पुलिस के पास बयान दिया था कि हाकम सिंह निवासी नजदीक पीयू पटियाला, नरिंदर सिंह निवासी शेरमाजरा, मुखविंदर सिंह गिल निवासी जखवाली और कमलजीत सिंह निवासी सरहिंद ने उसके बेटे से तीन करोड़ ले रखे थे। बार-बार मांगने पर भी वह पैसे वापस नहीं कर रहे थे और मुकर रहे थे। इस कारण कुलविंदर सिंह मानसिक परेशान रहता था और इसी हालत में उसने वीरवार शाम आत्महत्या कर ली थी। इस केस में पुलिस ने चारों लोगों के खिलाफ फाइनेंसर को आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें