सिटी पुलिस राजपुरा ने विदेश भेजने के नाम पर धोखाधड़ी करने के मामले में तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
शिकायतकर्ताओं हरचंद सिंह और दिलबाग सिंह निवासी तरनतारन ने सिटी पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उन्होंने आस्ट्रेलिया में भेजने के लिए राजपुरा निवासी जगदीप सिंह, सोनू नागपाल गुरुकृपा ट्रैवलिंग राजपुरा और बलिंवदर सिंह से बात की।
उनको प्रत्येक व्यक्ति के साढे़ 12 लाख रुपये के हिसाब से कुल 25 लाख रुपये दे दिए। आरोपियों ने न तो उन्हें विदेश भेजा और न ही पैसे वापस किए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया है।