फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापता युवक की लाश भाखड़ा नहर से बरामद

विज्ञापन
body - फोटो : demo pic
विज्ञापन
समाना में पिछले छह दिनों से लापता  युवक की लाश भाखड़ा नहर से बरामद हो गई। युवक के परिवार वालों ने किसी पर शक नहीं जताया है, जिसके चलते पुलिस ने मामले में 174 की कार्रवाई कर दी है। युवक के विसरा को जांच के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


सिटी समाना पुलिस के मुताबिक समाना के रविदास नगर का रहने वाला 22 साल का विक्रम सिंह 10 मार्च को सुबह घर से दुकान के लिए गया था। जहां वह इलेक्ट्रिशियन का काम करता था लेकिन वह दुकान पर नहीं पहुंचा। जब दुकानदार ने युवक के घर फोन करके पूछा, तो परिवार वाले दंग रह गए। मामला पुलिस तक पहुंचा।

इसी बीच अगले दिन परिवार वालों को विक्रम सिंह का मोटरसाइकिल गांव फतेहपुर में भाखड़ा नहर की पटड़ी से मिल गया। तब से युवक की भाखड़ा नहर में तलाश की जा रही थी। इसी बीच वीरवार को युवक की लाश खन्नौरी में भाखड़ा नहर से मिल गई।
विज्ञापन


विक्रम सिंह अविवाहित था और तीनबहनों का इकलौता भाई था। पुलिस के मुताबिक मामला सुसाइड का है। परिवार वालों ने किसी पर कोई शक नहीं जताया है। जिसके चलते मामले में 174 की कार्रवाई कर दी गई है।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें