पटियाला जेल में चेकिंग, छह मोबाइल बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
पटियाला।
सेंट्रल जेल में तलाशी अभियान के दौरान छह मोबाइल बरामद हुए हैं। इस मामले में जेल के सहायक सुपरिंटेंडेंट के बयान पर त्रिपड़ी थाना पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। सेंट्रल जेल के सहायक सुपरिंटेंडेंट के मुताबिक जेल में तलाशी अभियान चलाया गया था। इस दौरान बैरक नंबर छह की पिछली साइड से पांच लावारिस मोबाइल फोन बरामद हुए। वहीं 10 चक्की अहाते में लगे पेड़ की खड्ड में से एक मोबाइल बरामद हुआ है। यह मोबाइल किसके हैं, अभी इस बारे में कुछ पता नहीं लगा है। सहायक सुपरिंटेंडेंट के बयान पर त्रिपड़ी थाना पुलिस ने अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।