युवती को घेर कर मारपीट करने पर एक नामजद
राजपुरा। सिटी पुलिस राजपुरा ने युवती को घेरकर पीटने के आरोप में पीड़िता सहिबा (23) निवासी गुरु अर्जुन देव कालोनी राजपुरा की शिकायत पर साहिलप्रीत सिंह निवासी पंजाबी कालोनी राजपुरा के खिलाफ धारा 341, 323, 506, 427 आईपीसी के तहत केस दर्ज किया है। शिकायतकर्ता ने पुलिस के पास शिकायत में बताया कि बीते दिनों वह रात लगभग 8:30 बजे हीरा चौक में जिम से बाहर निकली तो अरोपी साहिलप्रीत सिंह ने उसके साथ मारपीट की और मोबाइल भी तोड़ दिया। बाद में जब वह अपनी गाड़ी में सवार हो कर गर्ल्स स्कूल के पास पहुंची तो आरोपी ने उसे फिर रोका और पीटते हुए जान से मारने की धमकाया और चला गया। सारा झगड़ा मामूली तकरार बाजी के बाद हुआ।