मोटरसाइकिल सवार से नशा बरामद, केस
राजपुरा। घनौर पुलिस ने मोटरसाइकिल सवार एक व्यक्ति से 450 ग्राम सुलफा व 800 ग्राम भांग बरामद की है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ केस दर्ज किया है। एसआई प्रदीप कौर पुलिस टीम के साथ गश्त करते हुए सामाजिक तत्वों की तलाश में नहर पुल घनौर में मौजूद थी। इस दौरान वहां से गुजर रहे मोटरसाइकिल सवार को पुलिस ने शक के आधार पर रोका। पुलिस ने जब मोटरसाइकिल सवार की जांच की तो उसके पास से 450 ग्राम सुलफा व 800 ग्राम भांग बरामद हुई। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर केस दर्ज कर लिया। आरोपी की पहचान कुलदीप सिंह निवासी अंबाला के तौर पर हुई है।