आधा किलो हेरोइन के साथ दो कार सवार काबू
राजपुरा। सिटी पुलिस ने दो कार सवारों को आधा किलो हेरोइन के साथ हिरासत में लेकर एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया है है। डीएसपी मनप्रीत सिह ने बताया कि सिटी पुलिस में तैनात इंस्पेक्टर भुपिंदर सिह की अगुवाई में बुधवार सुबह मिढ-वे ढाबा के पास पुलिस पार्टी ने नाकाबंदी की हुई थी। पुलिस ने अंबाला की तरफ से आ रही स्विफ्ट कार को जांच के लिए रोकने की कोशिश की। पुलिस पार्टी को देखकर आरोपियों ने गाड़ी सहित भागने की कोशिश की ओर गाड़ी बेरिकेट में मार दी। जिसके बाद उनकी गाड़ी में कुछ खराबी आने के कारण रुक गई। पुलिस ने आरोपियों को पकड़ लिया। पुलिस ने जब कार की जांच की तो आधा किलो हेरोइन बरामद हुई। इलेक्शन कमीशन के मुताबिक इस हेरोइन की कीमत सवा से डेढ करोड़ रुपये बताई जा रही है। डीएसपी ने बताया कि आरोपी सुरजीत सिंह पुत्र रूलदा सिंह और सुरजीत सिंह पुत्र तेजा सिंह दोनों ही गांव राजगढ़ पासियाना के निवासी बताए जा रहे हैं। आरोपी सुरजीत सिंह पर पहले ही संगरूर और पटियाला में भुक्की के तीन केस दर्ज हैं। वहीं सुरजीत सिंह पर भुक्की का एक केस दर्ज है।
फोटो: 27 पीटीएल 03 - पकड़े गये अरोपियों के बारे जानकारी देते हुये पुलिस पार्टी के साथ डीएसपी राजपुरा मनप्रीत सिंह