फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेश जाने को पैसे की जरूरत थी, तो बन गया लुटेरा

विज्ञापन
विज्ञापन
पीयू के सामने बैंक एटीएम लूटने की कोशिश करने वाला काबू
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पटियाला। पंजाबी यूनिवर्सिटी के सामने प्रोफेसर कालोनी की बैक साइड पेट्रोल पंप के नजदीक पड़ते पंजाब एंड सिंध बैंक के एटीएम को शनिवार देर रात लूटने की कोशिश करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

एसपी (सिटी) हरमनदीप सिंह हांस ने सोमवार शाम पत्रकार वार्ता में बताया कि शनिवार देर रात पीयू के सामने पंजाब एंड सिंध बैंक के एटीएम को लूटने की नाकाम कोशिश हुई। इस मामले में थाना अर्बन एस्टेट पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया था। तब से केस को हल करने के लिए उनकी अगुवाई में टीम बनाकर जांच की जा रही थी। इसके परिणामस्वरूप वारदात के कुछ ही घंटों बाद आरोपी को काबू कर लिया गया। जब वह साधु बेला रोड फेस-दो अर्बन एस्टेट में पीयू की तरफ से मोटरसाइकिल पर आ रहा था। एटीएम के सीसीटीवी फुटेज से निकाली आरोपी की फोटो के आधार पर आरोपी की पहचान कुलदीप सिंह बंटी निवासी बहादुरगढ़ के तौर पर हुई है। पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि वह विदेश जाना चाहता था। उसे पैसों की जरूरत थी। इसी जरूरत को पूरा करने के लिए उसने एटीएम को लूटने की कोशिश की, लेकिन वह इसमें नाकाम रहा। आरोपी को अदालत में पेश करके उसका दो दिनों का पुलिस रिमांड भी हासिल कर लिया गया है। उसकी निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल किए औजार व कपड़े भी बरामद कर लिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें