राजपुरा। सिटी पुलिस ने घर से 170 बोतल शराब बरामद करने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर एक्साइज एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार हवलदार महिंदर सिंह पुलिस पार्टी के साथ गश्त करते हुए महावीर मंदिर राजपुरा टाउन के पास पहुंचे तो उन्हें मुखबिर से सूचना मिली। पता चला कि महावीर मंदिर के पास रहने वाले व्यक्ति जो अवैध तौर पर शराब बेचने का काम करता है के घर बड़ी मात्रा में शराब पड़ी है। पुलिस पार्टी ने तुरंत आरोपी ओम प्रकाश के घर पर छापामारी की तो पुलिस को उसके मकान से 170 बोतल शराब बरामद हुई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।