फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाई की जगह पर पेपर देता पकडा गया, धोखा धडी का केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
भाई की जगह पेपर देते युवक दबोचा, मामला दर्ज
विज्ञापन

राजपुरा। सिटी पुलिस राजपुरा ने अपने भाई की जगह पेपर दे रहे युवक को गिरफ्तार कर केस दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार एनटीसी स्कूल राजपुरा में सोमवार को 10वीं कक्षा का अंग्रेजी का पेपर चल रहा था। इस बीच ड्यूटी पर मौजूूद सुपरिंटेंडेंट अमनदीप कौर पत्नी जसप्रीत सिंह निवासी पटियाला को एक लड़के पर शक हुआ। उन्होंने ड्यूटी पर मौजूद कंट्रोलर जगमीत सिंह को सूचित किया। उक्त मामले की जांच करने के लिए पुलिस को सूचित किया गया। जांच में पता चला कि अमृतपाल सिंह निवासी शंकरपुर कौली अपने भाई हरमिंदर सिंह की जगह ओपन बोर्ड का पेपर दे रहा था। शक होने पर उसे पकड़ लिया गया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर केस दर्ज करने के बाद कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें