फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुजुर्ग महिला की मौत मामले में पर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
बुजुर्ग महिला की मौत मामले में पर्चा दर्ज
विज्ञापन

पटियाला। पटियाला में बैंक लोन की रिकवरी के लिए आए मुलाजिम की धक्कामुक्की में 2013 में एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई थी। इस केस में अब जाकर कोतवाली थाना पुलिस ने उक्त मुलाजिम के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। वहीं उसकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। रवि कांत निवासी कड़ाह वाला चौक राघोमाजरा ने कोतवाली थाना पुलिस को बताया कि उसने बैंक से 20 लाख रुपये की लिमिट ली थी। बाद में वह पैसे नहीं कर सका। बैंक वालों ने लोन की रिकवरी के लिए केस मनी प्लाट कैपिटल सर्विस प्राइवेट लिमिटेड दिल्ली को दिया। उन्होंने आगे इस केस को आशीष गुप्ता निवासी समाना को दे दिया। आरोपी पैसों की रिकवरी के संबंध में अपने साथियों के साथ नवंबर 2013 में उनके घर आया और उसकी मां शीला गोयल के साथ धक्का-मुक्की की। बाद में मां की इलाज दौरान मौत हो गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें