हादसे में शुतराणा के विधायक बाल-बाल बचे
अमर उजाला ब्यूरो
पटियाला। विधानसभा सेशन में हिस्सा लेने जाते समय सोमवार सुबह सड़क हादसे में हलका शुतराणा के विधायक निर्मल सिंह जख्मी हो गए। हादसे में विधायक की कार का ड्राइवर, गनमैन और उनके सियासी सचिव सुरिंदर कुमार भी मामूली घायल हो गए हैं। हादसे के तुरंत बाद एंबुलेंस से विधायक व अन्य घायलों को सरकारी राजिंदरा अस्पताल में दाखिल कराया गया। सभी की हालत स्थिर बताई जा रही है। खबर लिखे जाने तक पुलिस मामले की जांच कर रही थी। विधायक शुतराणा का अस्पताल में हालचाल पूछने के लिए एसएसपी मनदीप सिंह सिद्धू समेत अन्य कई अधिकारी पहुंचे।