संगरूर में पटवारी 15 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार
पटियाला। संगरूर में माल हलका मूनक के पटवारी को 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते पटियाला विजिलेंस ब्यूरो ने पकड़ा है। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
विजिलेंस ब्यूरो पटियाला के सीनियर कप्तान पुलिस जसप्रीत सिंह ने बताया कि रिश्वत लेने के आरोप में मिठू सिंह पटवारी माल हलका मूनक तहसील मूनक जिला संगरूर को पकड़ा गया है। शिकायतकर्ता मनदीप सिंह के पुराने रिकार्ड मुताबिक नए रिकार्ड में एक किला जगह गायब थी। फर्द में बदलाव करने के लिए पटवारी मिठू सिंह की ओर से मनदीप सिंह से 30 हजार रुपये रिश्वत देने की मांग की गई थी।