अमर उजाला ब्यूरो
नाभा। गांव दुल्लदी ककराला वाली लिंक सड़क पर चार अज्ञात कार सवारों ने बाइक, मोबाइल और पर्स छीन लिया। सदर थाना नाभा में सुच्चा सिंह पुत्र केहर सिंह गांव हसनपुर ने शिकायत दर्ज करवाई है कि वह अपने दोहते अर्शदीप सिंह के साथ बाइक पर गांव दुल्लदी से ककराला वाली लिंक रोड पर जा रहा था की चार अज्ञात कार सवारों ने उसको रोक लिया। उन्होंने मारने की धमकी देकर उसकी बाइक, मोबाइल, पर्स और 200 रुपये छीन लिए। इसके बाद वह फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।