विदेश भेजने के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी, दो नामजद
राजपुरा। सिटी पुलिस ने एक व्यक्ति और उसके भांजे से विदेश भेजने का झांसा देकर लाखों रुपये ठगने के आरोप में दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। महिंद्र बाजार के पास मिर्च मंडी निवासी तरसेम सिंह ने सिटी पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है कि मिर्च मंडी निवासी दो भाईओं महिंदर सिंह व बलदेव सिंह ने उसे और उसके भांजे जसप्रीत सिंह को वर्क परमिट पर मलयेशिया भेजने के लिए दो लाख 90 हजार रुपये लिए थे। बाद में उक्त व्यक्तियों ने न तो विदेश भिजवाया और न ही पैसे वापस किए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर उक्त दोनों व्यक्तियों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है।