घर में घुसकर हमला करने के आरोप में तीन नामजद
राजपुरा
शंभू पुलिस राजपुरा ने घर में घुसकर हमला करने के आरोप में सुखविंदर सिंह पुत्र माम चंद निवासी सलेमपुर सेखों की शिकायत पर विसाखा सिंह, जगतार सिंह, अवतार सिंह निवासी गांव सलेमपुर शेखों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। शिकायतकर्ता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि पुरानी रंजिश के कारण उक्त लोगों ने उसके घर के अंदर घुसकर हमला कर घायल कर दिया और उसके पिता के साथ मारपीट की। इसके बाद उन्हें पटियाला के राजिंदरा अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।