फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीआरटीसी बस के नीचे आने से बुजुर्ग महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बस के नीचे आने से बुजुर्ग महिला की मौत, केस दर्ज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पटियाला। बस स्टैंड के पास बत्तियों वाला चौक के नजदीक पीआरटीसी बस के नीचे आने से शुक्रवार सुबह एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। फिलहाल हादसे में मरने वाली महिला की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने महिला के शव को पहचान के लिए सरकारी राजिंदरा अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है।
विज्ञापन

मामले के जांच अधिकारी संबंधित थाना लाहौरी गेट से एएसआई बलविंदर सिंह ने बताया कि यह हादसा सुबह करीब साढ़े आठ बजे के करीब हुआ। जब बस स्टैंड के अंदर से पीआरटीसी की बस जालंधर के रूट पर जाने के लिए निकली। जब यह बस फ्लाईओवर की तरफ को मुड़ रही थी, तो उसी समय सड़क क्रास कर रही एक 65 साल की बुजुर्ग महिला बस के पिछले टायर के नीचे आ गई। बस का पीछे का टायर महिला की कमर पर से निकल गया। जिस कारण बुजुर्ग महिला की मौके पर ही मौत हो गई। खबर लिखे जाने तक हादसे में मरने वाली बुजुर्ग महिला की पहचान नहीं हो सकी थी कि। पुलिस ने महिला के शव को पहचान के लिए 72 घंटे के लिए सरकारी राजिंदरा अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए बस के चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल उसकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें