फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज धार हथियारों से दो धिरों में लड़ाई, एक नौजवान की मौत, दर्जन से ज्यादा घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
तेजधार हथियार से युवक की हत्या, 12 से अधिक घायल
विज्ञापन

रंजिश में रात के समय किया हमला, गांव खड़ौली के करीब 18 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
राजपुरा। राजपुरा सब डिविजन के गांव खड़ौली में पुरानी रंजिश के चलते तेजधार हथियारों से लैस दो गुट भिड़ गए। इस खूनी लड़ाई में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दोनों गुटों के 12 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को उपचार के लिए विभिन्न अस्पतालों में दाखिल कराया गया। जानकारी के अनुसार गांव खड़ौली निवासी गुरमेल सिंह ने थाना खेड़ी गंडिया पुलिस में दर्ज शिकायत में बताया कि उनकी गांव के ही दर्शन सिंह के साथ किसी बात को लेकर रंजिश चल रही है। जिसके चलते मामूली तकरार के बाद दर्शन सिंह ने करीब 36 लोगों को साथ लेकर शुक्रवार रात उनके घर पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। हमले में महिलाएं भी उनके साथ थीं। इस लड़ाई में गुरमेल सिंह, हरप्रीत सिंह, मनजीत सिंह, परमजीत सिंह, स्वराज सिंह, जसविंद्र सिंह, काका सिंह, रोहित, किरनदीप कौर, बहादर सिंह, गगनदीप सिंह सहित दोनों गुट के 12 से भी अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को सिविल अस्पताल में दाखिल कराया गया। घटना में गंभीर रूप से घायल गगनदीप सिंह को डाक्टरों ने पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया, जहां पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर दर्शन सिंह, विजय कुमार, जौनी, अमरीक सिंह, संदीप कुमार, अजायब सिंह, डोगर सिंह, गुरजंट सिंह, संगत सिंह, अशोक कुमार, सुरिंद्र सिंह, रणधीर सिंह, परमजीत कौर, जीत कौर, स्वर्ण कौर सहित करीब 18 लोग, सभी निवासी गांव खड़ौली के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें