अमर उजाला ब्यूरो
राजपुरा।
सिटी पुलिस राजपुरा ने जमीन का बयाना लेकर रजिस्ट्री ना करवाकर धोखाधड़ी करने के आरोप में मनमोहन सिंह निवासी गोबिंद कालोनी की शिकायत पर नरविंदर सिंह निवासी मूलेपुर, हरी सिंह निवासी राजपुरा, हरभजन निवासी सैद खेड़ी राजपुरा के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। शिकायतकर्ता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने उक्त आरोपियों के साथ जमीन का सौदा करते हुए बयाने के तौर पर उन्हें 5,48,000 रुपये दे दिए। उसके बाद उक्त आरोपियों ने उक्त जमीन की रजिस्ट्री नहीं करवाई और न ही रुपये लौटाए। शिकायत पुलिस को करने के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।