एनआरआई के घरों से चोरियां करने वाला गिरोह काबू
आरोपियों से सोना, नगदी व इलेक्ट्रानिक समान बरामद
अम उजाला ब्यूरो
राजपुरा। थाना शंभू पुलिस ने एनआरआई के घरों में चोरियां करने वाले गिरोह के पांच सदस्यों को काबू किया है। इनमें से दो नाबालिग है। पुलिस ने आरोपियों से नगदी, सोना और इलेक्ट्रानिक सामान बरामद किया है।
थाना प्रभारी कुलविन्द्र सिंह के मुताबिक वह एएसआई बूटा सिंह और पुलिस पार्टी सहित गश्त पर थे। इस दौरान उन्हें मिली सूचना के आधार पर एनआरआई के घरों से चोरियां करने वाले लखविंद्र सिंह लखा, हरप्रीत सिंह काका, परमिन्द्र सिंह सन्नी निवासी गांव नौशहरा और उनके दो नाबालिग साथियों को एक ही जगह पर चोरी की योजना बनाते हुए गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से चोरी के सोने के गहने, 50 हजार रुपये, इलेक्ट्रानिक सामान, घड़ियां बरामद की है।
थाना प्रभारीआरोपियों ने माना की वह चोरी की वारदातें करने के लिए गांवों में रह रहे थे और एनआरआई के घरों से चोरियों की वारदातें को अंजाम देते रहे हैं। आरोपियों के खिलाफ से दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों को अदालत में पेश करके रिमांड मांगा जाएगा। रिमांड मिलने पर पूछताछ में और भी खुलासे होने की उम्मीद है।