राजपुरा। घन्नौर पुलिस ने 96 बोतल शराब समेत एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर एक्साइज एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार एएसआई जसविंदर सिंह पुलिस पार्टी के साथ गश्त करते हुए बस अड्डा गांव जमीतगढ़ पर मौजूद थे। वहां से गुजरी एक साइकिल रेहड़ी को पुलिस ने शक के आधार पर रोक लिया। पुलिस ने जब उक्त रेहड़ी की जांच की तो पुलिस को वहां से 96 बोतल शराब ठेका देसी रसीला संतरा हरियाणा बरामद हुई। आरोपी की पहचान गोपी निवासी पीर कालोनी बहादुरगढ़ के तौर पर हुई है।