राजपुरा। रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार की रात गोली लगने से घायल व्यक्ति मिला। रेलवे पुलिस ने सिविल अस्पताल में दाखिल कराया। यहां से उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। घायल की पहचान जसपाल सिंह निवासी पटियाला के तौर पर हुई है पुलिस के अनुसार उसे गोली लगी है। रेलवे पुलिस ने बताया की गोली लगने के कारण का अभी पता नहीं चल पाया है। घायल के बयानों के आधार पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।