राजपुरा। थाना घनौर पुलिस ने गश्त के दौरान एक महिला से आठ किलो भुक्की बरामद कर एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी प्रेम सिंह ने बताया कि एसआई बलबीर कौर पुलिस पार्टी सहित घनौर शम्भु मार्ग पर गश्त कर रही थी। गांव पिपल मंगोली बस अड्डे के पास शक होने पर एक महिला के थैले की तलाश ली गई। इस पर थैले से आठ किलो भुक्की बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी महिला मीना कुमारी पत्नी हरी चंद निवासी गांव संधारसी को गिरफ्तार लिया। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।