लुधियाना में सीरियल किलर के घर की सर्च
पटियाला। डीएसपी सौरभ जिंदल ने बताया कि लुधियाना में रविवार को सीरियल किलर जगरूप सिंह के घर पर रेड करके सर्च अभियान चलाया गया। साथ ही सीरियल किलर को उस जगह पर ले जाया गया, जहां उसने कत्ल की वारदात को अंजाम दिया था, ताकि मामलों की तह तक पहुंचा जा सके। उन्होंने बताया कि सीरियल किलर को मंगलवार को अदालत में पेश करके उसका और पुलिस रिमांड लेने की कोशिश की जाएगी, क्योंकि अभी उससे और भी कई पहलुओं पर पूछताछ की जानी बाकी है।
पटियाला के संस्थापक बाबा आला सिंह का जन्मदिवस मनाया गया
पटियाला। समाज सेवक अशोक गर्ग और मोहल्ला जी राज के निवासियों की ओर से स्थानीय शाही समाधां में पटियाला शहर के संस्थापक बाबा आला सिंह का जन्मदिवस श्रद्धा के साथ मनाया गया। गर्ग ने बताया कि बाबा आला सिंह ने पटियाला शहर को बसाया था, जिसके लिए सारे पटियाला के लोग हमेशा ही उनके ऋणी रहेंगे। इस मौके पर लंगर भी चलाया गया।