फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो अलग जगहों से 200 नशीली गोलियां व 216 नशीले कैप्सूल सहित दो गिरफतार

विज्ञापन
विज्ञापन
नशे की 200 गोलियों और 216 कैप्सूल समेत दो दबोचे
विज्ञापन

राजपुरा। राजपुरा व घन्नौर पुलिस ने दो अलग-अलग स्थानों से दो लोगों से 200 नशीली गोलियां और 216 नशीले कैप्सूल बरामद करने में सफलता प्राप्त की है। एएसआई काका सिंह पुलिस पार्टी के साथ गश्त करते हुए अंडर ब्रिज राजपुरा की तरफ जा रहे थे। सड़क किनारे संदिग्ध हालात में बैठे युवक की जांच करने पर पुलिस को उसके पास से 200 नशीली गोलियां बरामद हुई। आरोपी की पहचान सतविंदर सिंह निवासी गांव मंडियाणा के तौर पर हुई है। इसी तरह एसआई आकाश शर्मा पुलिस पार्टी के साथ गश्त करते हुए नहर पुल घन्नौर पर मौजूद थे तो वहां से गुजरे व्यक्ति को पुलिस ने शक के आधार पर रोक लिया। जांच करने पर पुलिस को उससे 216 नशीले कैप्सूल बरामद हुए। आरोपी की पहचान अविशाल कुमार निवासी गोरखपुर यूपी के तौर पर हुई है। दोनों ही मामलों में पुलिस ने अलग-अलग राजपुरा और घन्नौर पुलिस स्टेशन में केस दर्ज कर बनती कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें