फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापता युवक की लाश मिली

विज्ञापन
विज्ञापन
युवक की गला घोंटकर हत्या
विज्ञापन

सन्नौर रोड पर बड़ी नदी के पास मिला शव, कई दिन से था लापता
अमर उजाला ब्यूरो
पटियाला।
थाना कोतवाली के अधीन पड़ते इलाके छोटा अराई माजरा में कुछ दिनों से लापता युवक का शव मिला है। पुलिस के मुताबिक युवक की हत्या गला घोंटकर की गई है। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मामले के जांच अधिकारी थाना कोतवाली के एएसआई रघवीर सिंह ने बताया कि मूल रूप से गांव अगरास थाना इस्लाम नगर यूपी और वर्तमान में पटियाला के छोटा अराई माजरा में किराए पर रह रही शकुंतला पत्नी नेतरपाल ने पुलिस के पास रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसका भाई धर्मवीर सिंह (35) चार दिन से लापता है। वह बिना बताए घर से चला गया था और फिर नहीं लौटा। मेहनत मजदूरी करने वाला धर्मवीर अपनी बहन के पास ही रहता था और अविवाहित था। इसी बीच बुधवार शाम पुलिस को सूचना मिली कि सन्नौर रोड पर बड़ी नदी के पास पड़ती सुनसान जगह पर एक लाश पड़ी है। जब पुलिस ने मौके पर जाकर देखा, तो वह लाश धर्मवीर सिंह की थी। उसके गले पर रस्सी के निशान थे। पुलिस का कहना है कि धर्मवीर का कत्ल गला घोंटकर किया गया है। पुलिस ने फिलहाल मामले में बहन के बयान पर अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें