फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शटरिंग का सामान वापस न करने से दुखी युवक ने निगली जहरीली चीज, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
युवक ने जान दी, ठेकेदार पर केस
विज्ञापन

पटियाला। बनूड़ के गांव बूटा सिंह वाला में भुपिंदर सिंह (27) ने ठेकेदार से तंग आकर कोई जहरीली चीज खाकर आत्महत्या कर ली। बनूड़ पुलिस ने आरोपी भोला ठेकेदार निवासी मदनपुर चलहेड़ी के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में केस दर्ज कर लिया हैै।
विज्ञापन

मृतक की पत्नी रजिंदर कौर निवासी बूटा सिंह वाला ने पुलिस के पास बयान दिया है कि उसके पति की गांव में शटरिंग की दुकान है। आरोपी ठेकेदार भोला निवासी मदनपुर चलहेड़ी उसके पति का शटरिंग का सामान कुछ दिन पहले ले गया था। वह अब सामान वापस नहीं कर रहा था। इससे पति भुपिंदर सिंह काफी मानसिक तनाव में थे। इसके चलते पति ने खेतों में जाकर कोई जहरीली चीज निगल ली। गंभीर हालत में भुपिंदर सिंह को चंडीगढ़ के सेक्टर 32 के अस्पताल में दाखिल कराया गया। जहां उसकी मौत हो गई। भुपिंदर सिंह ने आरोपी ठेकेदार के खिलाफ सुसाइड नोट भी छोड़ा है। पुलिस ने ठेकेदार को नामजद कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें