फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन का सौदा कर रूपये लेने के बाद रजिस्ट्री किसी ओर को करवाई, दो नामजद

विज्ञापन
विज्ञापन
रुपये लेकर किसी और को बेच दी जमीन, दो नामजद
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
राजपुरा। जमीन के रुपये लेकर रजिस्ट्री न करवाने और जमीन किसी और को बेचकर धोखाधड़ी करने के मामले में बचन सिंह पुत्र पिसोरा सिंह निवासी गांव छलेड़ी कलां फतेहगढ़ की शिकायत पर सतनाम सिंह, बचन सिंह निवासी गांव टहलपुरा के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। शिकायतकर्ता ने पुलिस के पास लिखवाई शिकायत में बताया कि उक्त आरोपियों ने जमीन बेचने के लिये छह लाख रुपये का सौदा कर लिया। आरोपी ने जमीन के सारे रुपये ले लेने के बाद रजिस्ट्री नहीं करवाई और जमीन किसी और को बेच दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें