57 हजार नशीली गोलियों समेत गिरफ्तार
राजपुरा। थाना सिटी पुलिस ने एक व्यक्ति को 57 हजार नशीली गोलियों सहित गिरफ्तार कर केस दर्ज किया है। डीएसपी कृष्ण कुमार पैंथे ने बताया कि एसएचओ इंस्पेक्टर गुरचरण सिंह समेत पुलिस पार्टी गश्त के दौरान मिडवे ढाबे के पास मौजूद थे।इस दौरान एक व्यक्ति को शक के आधार पर रोक कर तलाशी ली गई। उसके पास 57 हजार नशीली गोलियां बरामद हुईं। आरोपी की पहचान गांव राईवाल बेट जिला जालंधर वासी बलबीर सिंह के तौर पर हुई है। इस पर पुलिस ने आरोपी गिरफ्तार कर उसके खिलाफ केस दर्ज किया।