सड़क हादसे में एक की मौत, एक घायल
राजपुरा। सड़क पर खड़े ट्रक में मोटरसाइकिल टकराने से बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। हादसे में एक व्यक्ति घायल हो गया। पुलिस ने मृतक के दोस्त वलैयत सिंह निवासी गांव सलेमपुर शेखों की शिकायत पर आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि उसके दोस्त राणा प्रताप और भिंदर सिंह मोटरसाइकिल पर अंबाला की ओर जा रहे थे। मिडवे ढाबे के पास एक ट्रक को चालक ने सड़क के बीच बिना रिफ्लेक्टर के खड़ा किया हुआ था। मोटरसाइकिल सवार को ट्रक न दिखने से मोटरसाइकिल ट्रक से जा टकराई। हादसे में भिंदर सिंह की मौत हो गई और राणा प्रताप घायल हो गया।